असद अहमद के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का बयान, चुनाव से जुड़े मुद्दे पर लगाए गंभीर आरोप।

(Atiq Ahmad)अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Asad ahmed)के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।



Asad Ahmed Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की मौत के संबंध में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी राय दी है। सपा के प्रमुख ने इस एनकाउंटर को चुनाव से जुड़ते हुए कई सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने इस घटना को दुखद और बेहद खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव से जुड़ी इस घटना को देखते हुए एनकाउंटर कर रही है।

अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि जिन अधिकारियों ने एक ब्राह्मण मां-बेटी पर बुलडोज़र चलाया उन्हें क्यों नहीं मिट्टी में मिलाया? क्या आज का भारत यह है कि कमजोर की जान ले लें? क्या संविधान में जो अधिकार है वो नहीं मिलेंगे? उनको क्यों नहीं मिट्टी में मिला दिया?"

उन्होंने इस बारे में भी बताया कि बलिया में एक छात्र नेता जो चुनाव लड़ना चाहता था, उसकी मुख्यमंत्री स्वजातीय लोगों नेमार मार कर के जान ले ली। उन्होंने पूछ क्या आज का भारत यह है कि हम कमजोरों की जान ले लेंगे?

मुठभेड़ पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने एनकाउंटर के बाद फिर सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश में 'फर्जी' मुठभेड़ों पर सवाल उठते हैं और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कई नोटिस मिले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधानसभा में की गई टिप्पणी 'माफिया को धूल में मिला देंगे' को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के 'फिल्मी संवाद' बोलने वालों का संविधान में कोई विश्वास नहीं है।

सपा प्रमुख ने कहा, 'हाल में कानपुर में एक मां-बेटी की झोपड़ी पर बुलडोजर चलाकर आग लगा दी गई, तो दोनों की जान चली गई। इसी तरह, एक फर्जी मुठभेड़ (2019 में) में पुष्पेंद्र यादव की हत्या हुई थी। कानपुर में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत हो गई।' यादव ने आरोप लगाया कि बलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक होनहार छात्र नेता की हत्या कर दी। बलिया में ही ब्याज खोरों ने एक व्यापारी पर इस कदर दबाव डाला कि उसकी जान चली गई।

Tags: Atiq Ahmad son | Asad Ahmad son Encounter | Asad Ahmad

Comments