Noida Viral video : नोएडा में एक आदमी बिजली के टावर पर चढ़ा, जिस पर पुलिस ने इसे उतारने के लिए कार्रवाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

नोएडा वायरल खबर: गुरुवार को एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि यह नोएडा का सेक्टर-128 है। उसने यूपी पुलिस से मदद की अपील की। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ा हुआ है। यूपी पुलिस ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने के लिए नोएडा पुलिस और 112 उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन को ट्वीट में टैग किया है। इसके बाद, 'पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर' के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी सेक्टर-39 नोएडा को निर्देशित किया गया है।




गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 में थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। वहाँ एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया था जिसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है। उसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से युवक को सुरक्षित तरीके से टावर से उतार लिया गया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस घटना की जानकारी भी दी है।

इसके बाद सीएफओ नोएडा ने ट्विटर पर कुछ क्लिप जारी किए जिसमें उन्होंने लिखा - '19:40 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेक्टर 93 में बिजली के टावर पर चढ़ गया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से लगभग 35 मीटर की ऊंचाई से सकुशल नीचे उतारा।

ये थी वजह

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो घंटे पहले हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिजली टावर पर चढ़ गया है, जहां 11,000 वोल्ट की लाइन जा रही थी। हम तत्काल उस स्थान पर पहुंचे और बिजली को कटवाया, और लगभग दो घंटे की मुश्किलों के बाद हम एक हाइड्रोलिक मशीन के इस्तेमाल से उस व्यक्ति को उतारने में सफल रहे, जिसका नाम करण ठाकुर है। सूत्रों के अनुसार, वह व्यक्ति यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिहा करने और उस पर से NSA हटाने की मांग कर रहा था। वह खुद को यूट्यूबर का बहुत बड़ा प्रशंसक बता रहा था। मनीष को मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


Tags: Viral man Noida | Noida News | Man ClimbAsad news on Power Tower

Comments

Popular posts from this blog

असद अहमद के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का बयान, चुनाव से जुड़े मुद्दे पर लगाए गंभीर आरोप।